देहरादून। जिला प्रशासन की ओर से स्वयं सहायता समूह की आजीविका संवर्धन के लिए देहरादून में महिलाओं को धूप-अगरबत्ती बनाने का पांच दिवसीय विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। महिलाओं को धूप-अगरबत्ती, पूजा सामग्री की ब्रांडिंग, पैकेजिंग और विपणन के गुण सिखाए जा रहे हैं। महिलाओं को मंदिर के फूलों का प्रयोग करते हुए धूपबत्ती, बांस रहित अगरबत्ती और हवन सामग्री का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिला प्रशासन ने चारधाम यात्रा के दौरान महिला समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों को आउटलेट के माध्यम से विपणन की व्यवस्था भी की है। मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने कहा कि जिले के कुछ विकासखण्डों में समूह की महिलाओं द्वारा काफी समय से धूप-अगरबत्ती बनाने का काम किया जा रहा है, लेकिन प्रशिक्षण के अभाव में महिलाएं इस क्षेत्र में आगे नहीं बढ़ पा रही थीं। उन्होंने कहा कि इस विशेष प्रशिक्षण के बाद महिलाएं आगामी चारधाम यात्रा के दौरान धूपबत्ती, अगरबत्ती, हवन सामग्री आदि की बिक्री करते हुए अपनी आजीविका में वृद्धि कर सकती हैं।

More Stories
गैरसैंण विधानसभा सत्र कुछ ही घंटों में स्थगित करना जनता के पैसे की बर्बादी: गणेश गोदियाल
आपदा प्रभावित क्षेत्र मसंदावाला के लिए जारी हुए 43 लाख, ग्रामीणों ने जताया मंत्री गणेश जोशी का आभार
देहरादून में जाम से मिलेगी निजात? डीएम ने तैयार करने के दिए मास्टर प्लान के निर्देश