October 28, 2026

धोखाधड़ी मामले में महिला गिरफ्तार

हरिद्वार। कूटरचित दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी से दूसरों की जमीन को बेचने की आरोपिता महिला को पुलिस ने उत्तरप्रदेश के सहारनुपर से गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक 27 दिसम्बर को लक्सर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दरगाहपुर स्थित अपनी भूमि के कूटरचित दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी से दीपक कुमार, सरफराज, राजिद द्वारा बेनामा अपने नाम करने के सम्बन्ध में धोखाधड़ी के मामले में मुकदमा दर्ज कराया था। इस संबंध में एसएसपी ने आरोपितों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस ने जांच में धोखाधड़ी मामले में प्रकाश में आयी महिला को यूपी के सहारनपुर से गिरफ्तार कर लिया। महिला ताहरपुर थाना कोतवाली देहात जनपद सहारनपुर उ.प्र. की रहने वाली है।