पौड़ी । पौड़ी में पुलिस की ओर से छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने के गुर सिखाए गए। इस दौरान छात्राओं को आत्मरक्षा की विभिन्न तकनीकों के साथ ही गुड टच-बेड टच जैसी गतिविधियों की जानकारी दी गई। कार्यशाला में छात्राओं ने प्रतिभाग कर एक – दूसरे के साथ आत्मरक्षा की तकनीकों को सीखा। इसके अलावा छात्राओं को बाल अपराधों और महिला उत्पीड़न आदि कानूनों की जानकारी भी दी गई। पुलिस लाइन पौड़ी में आयोजित कार्यशाला में अपर पुलिस अधीक्षक, संचार, अनूप काला ने छात्राओं को स्कूली जीवन से ही आत्मरक्षा की तकनीकी ज्ञान को बढ़ावा देने पर जोर दिया। कार्यशाला में पौड़ी नगर क्षेत्र के आठ विद्यालयों की 300 से अधिक छात्राओं ने हिस्सा लिया।

More Stories
गैरसैंण विधानसभा सत्र कुछ ही घंटों में स्थगित करना जनता के पैसे की बर्बादी: गणेश गोदियाल
आपदा प्रभावित क्षेत्र मसंदावाला के लिए जारी हुए 43 लाख, ग्रामीणों ने जताया मंत्री गणेश जोशी का आभार
देहरादून में जाम से मिलेगी निजात? डीएम ने तैयार करने के दिए मास्टर प्लान के निर्देश