देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि होली का पर्व समाज में सांस्कृतिक एकता को मजबूती प्रदान कर समरसता की भावना को भी मजबूत करता है। धामी ने कहा कि सांस्कृतिक विरासत को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए सभी को निरंतर प्रयास करने होंगे। नगर निगम देहरादून में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि ट्रिपल इंजन की सरकार देहरादून के प्रत्येक नागरिक के जीवन स्तर को और अधिक बेहतर बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। है। उन्होंने कहा कि वार्डों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 3 पर्यावरण मित्रों को प्रत्येक माह स्वच्छता सेनानी सम्मान योजना के तहत दस हजार रूपये प्रति माह देकर सम्मानित किया जा रहा है। धामी ने कहा कि केदारपुरम में 3 दशमलब 5 हेक्टेयर भूमि पर 5 करोड़ की लागत से योगा पार्क बनाया जा रहा है और यमुना कालोनी में 1.3 करोड़ रूपए की लागत से पार्क का निर्माण किया जा रहा इस दौरान उन्होंने नगर निगम देहरादून में वित्तीय कार्यों में पारदर्शिता बनाये रखने के लिए बनाई गई ई-कोष वेबसाइट का भी लोकार्पण किया।

More Stories
देहरादून के विकास का नया ब्लूप्रिंट, 968 करोड़ के बजट से शहर को मिलेगा आधुनिक स्वरूप
जिला योजना 2026-27 के परिव्यय पर विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित, विकास कार्यों में नवाचार व स्वरोजगार पर विशेष जोर
मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात