देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलेगा। मौसम विज्ञान विभाग देहरादून ने 28 अप्रैल को नैनीताल, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं पर गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि और तेज बारिश और 40 से 50 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवा चलने की संभावना जताई है। इसको लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।इसके अलावा 29 अप्रैल को नैनीताल, देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही 28 से 30 अप्रैल तक अन्य जिलों में कहीं-कहीं पर गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि और तेज बारिश और झोंकेदार हवा चलने की संभावना के दृष्टिगत यलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

More Stories
महाराज ने की नेपाल के राजदूत से भेंट, हर संभव मदद कर दिया भरोसा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत
बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने सीएम धामी से की मुलाकात, द्वितीय चरण की तैयारियों की दी जानकारी