देहरादून। प्रदेश में दो चरणों मे होने वाले त्रिस्तरीय चुनाव के लिए 24 जुलाई को होने वाले प्रथम चरण के मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। निष्पक्ष और शांति पूर्ण मतदान के लिए प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था चुस्त दुरुस्त किया है। साथ ही दूरस्थ क्षेत्रों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना हो गई है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतर्गत बागेश्वर जनपद के कपकोट विकासखंड के दूरस्थ मतदान केंद्रों के लिए भी पोलिंग पार्टियां चुनाव सामग्री के साथ रवाना हो गईं हैं। वहीं पंचायत चुनाव को देखते हुए पिथौरागढ़ ज़िले के धारचूला, जौलजीबी, बलुवाकोट और सीतापुल सहित नेपाल को जोड़ने वाले सभी पुल को 24 जुलाई की शाम तक के लिए बंद कर दिया गया है। इस सम्बंध में जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी ने बताया कि मुनाकोट ब्लॉक के सीमा पुलों को 28 जुलाई को होने वाले मतदान से पहले बंद किया जाएगा। जिलाधिकारी ने बताया कि स्वास्थ्य संबंधी किसी भी आपातकालीन परिस्थिति को देखते हुए संबंधित मजिस्ट्रेट को स्थिति को देखते हुए निर्णय लेने के अधिकार दिए गए है।

More Stories
शिक्षा विभाग में पदोन्नत हुए चार अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
जनगणना 2026 की तैयारियों की जिलाधिकारी ने की विस्तृत समीक्षा, 25 अप्रैल से प्रारंभ होगा प्रथम चरण
प्रसिद्ध उद्योगपति तथा बीकेटीसी वरिष्ठ सदस्य महेन्द्र शर्मा ने मंदिर समिति को ₹1.01 करोड़ का दान दिया