देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में लोक निर्माण विभाग की गेम चेंजर योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने के अधिकारियों को सितंबर माह तक सभी सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने एवं देहरादून रिंग रोड और एलिवेटेड कॉरिडोर जैसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स पर तेज़ी से कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क निर्माण कार्यों में नवीन तकनीक का उपयोग किया जाए और जर्जर हो चुके पुलों के पुनर्निर्माण और मरम्मत कार्य को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा कि भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षित और टिकाऊ सड़कें बनाने के लिए Geo Synthetic Retaining Wall जैसी तकनीक का उपयोग किया जाए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को विभाग के गेस्ट हाउस को भी आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करने के निर्देश दिए।

More Stories
‘द अल्टीमेट उत्तराखंड एमटीबी चैलेंज’ का 26 नवंबर को होगा भव्य समापन
बच्चों की जान से खिलवाड़! स्कूल बसों में सुरक्षा नियमों की खुली पोल, 375 वाहनों की जांच में 142 के चालान
रामलीला मैदान में प्रदर्शनों पर रोक की मांग पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; कांग्रेस, सीजेपी और आप समेत कई दलों को नोटिस जारी