देहरादून। मौसम विभाग आज पर्वतीय क्षेत्रों में आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि और तीव्र बौछार पड़ने की आशंका जताई है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार और मंगलवार को मौसम का मिजाज बदला रहेगा। पर्वतीय जिलों में जहां बारिश होने की संभावना है वहीं अन्य जिलों में भी ओलावृष्टि और अंधड़ चलने के आसार हैं। विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि और अंधड़ चलने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही देहरादून, टिहरी, पौड़ी ,चंपावत, अल्मोड़ा और नैनीताल में गरज के साथ ओलावृष्टि और अंधड़ की चेतावनी जारी की गई है

More Stories
पात्र लाभार्थियों को आवास उपलब्ध कराएं
राजजात के पैदल मार्गों का कार्य जल्द करने के निर्देश दिए
मुख्यमंत्री से मिला प्रतिनिधि मंडल