देहरादून। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉक्टर विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बीवीआरसी पुरुषोत्तम के निर्देश पर 23 अप्रैल को विश्व पुस्तक दिवस के अवसर पर प्रदेश के सभी जिलों में विभिन्न मतदाता जागरूकता क्रियाकलाप होंगे। सचिवालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं सहायक जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ विश्व पुस्तक दिवस सहित अन्य स्वीप गतिविधियों के संबंध में समीक्षा बैठक ली। बैठक में सभी जिलों ने विश्व पुस्तक दिवस के लिए की गई अपनी तैयारियों एवं योजना की जानकारी दी। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी जिलों को आदेश दिए कि विश्व पुस्तक दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के पुस्तकालयों या महाविद्यालयों में स्वीप के अंतर्गत पुस्तक प्रदर्शनी, मतदाता शपथ, रंगोली प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी, चित्रकला, सहित अन्य रचनात्मक क्रियाकलाप करवाए जाएं।

More Stories
बदलते मौसम में बुखार को न लें हल्के में, मलेरिया का हो सकता है संकेत
किशोर संप्रेषण गृह का जिलाधिकारी ने किया विस्तृत निरीक्षण, व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण एवं सुधार के दिए निर्देश
विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां तेज, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक