गोपेश्वर ।चमोली जिले के बिरही-निजमूला मोटर मार्ग पर कोरेलधार में देरशाम हादसा बरात की कार के खाई में गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई।
हादसा शुक्रवार देरशाम करीब सात बजे चमोली जिले के बिरही-निजमूला मोटर मार्ग पर गाड़ी गांव के पास कोरेलधार में हुआ। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस और बचाव टीमें दुर्घटनास्थल पर पहुंच गई हैं। भारी वर्षा के कारण राहत और बचाव कार्यों में दिक्कतें आ रही हैं। सभी निजमूला क्षेत्र से किसी शादी से लौटकर दशोली विकासखंड के हरमनी गांव जा रहे थे।

More Stories
परिवार मिलन कार्यक्रम आयोजित
एसआईआर-2026 विशेष पुनरीक्षण अभियान की प्रगति की भारत सरकार के केंद्रीय दल ने की समीक्षा
डीएम डॉ0 आशीष चौहान ने नारी निकेतन, बाल सुधार गृह एवं किशोरी गृह का किया निरीक्षण