देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड पुलिस जनता से मित्रवत व्यवहार रखे और जमीन के विवादों में लिप्त न हो। पुलिस मुख्यालय में आयोजित राज्य स्तरीय पुलिस संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड शांतिपूर्ण राज्य है। इसे अपराधी सुरक्षित पनाहगाह न समझें। मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग को राज्य में गैर कानूनी तौर पर रहने वाले विदेशी घुसपैठियों के खिलाफ अभियान चलाकर कठोर कार्रवाई करने के निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिए। श्री धामी नेे कहा ऐसे घुसपैठियों को फर्जी प्रमाण पत्र बनाने में सहायता करने वाले लोगों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाए।
अपराधी देवभूमि को सुरक्षित पनाहगाह न समझें

More Stories
गैरसैंण विधानसभा सत्र कुछ ही घंटों में स्थगित करना जनता के पैसे की बर्बादी: गणेश गोदियाल
आपदा प्रभावित क्षेत्र मसंदावाला के लिए जारी हुए 43 लाख, ग्रामीणों ने जताया मंत्री गणेश जोशी का आभार
देहरादून में जाम से मिलेगी निजात? डीएम ने तैयार करने के दिए मास्टर प्लान के निर्देश