October 28, 2026

ग्रामीणों में खुशी की लहर

नई टिहरी। भिलंगना ब्लाॅक के राजकीय इंटर कॉलेज थाती बूढ़ाकेदार का नाम अब शहीद हवलदार बचन सिंह नेगी के नाम से जाना जाएगा। विधायक शक्ति लाल की पहल पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसकी स्वीकृति दे दी है। बता दें कि थाती बूढ़ाकेदार निवासी बचन सिंह नेगी 1972 में युद्ध में शहीद हो गए थे। शहीद नेगी के नाम पर इंटर कालेज का नामकरण करने पर शहीद के परिजनों और क्षेत्र के लोगों ने मुख्यमंत्री और विधायक का आभार जताया। प्रदेश सरकार के इस निर्णय पर ग्रामीणों ने खुशी जताते हुए कहा कि सरकार के इस निर्णय से नई पीढ़ी को अपने वीर सपूतों के बलिदान से काफी प्रेरणा मिलेगी और और राष्ट्रभक्ति की भावना प्रबलता से बढेगी।