October 28, 2026

वाहन दुर्घटना में तीन की मौत

वाहन दुर्घटना में तीन की मौत

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी जिले के यमुनोत्री हाईवे पर चामी के पास डामटा में एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से वाहन में सवार तीन लोगों की मृत्यु हो गई। सूचना पर राज्य आपदा मोचन बल की टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। चैकी प्रभारी नौगांव एसआई राजेश कुमार ने बताया कि वाहन परचून का सामान लेकर मोरी जा रहा था। इसी दौरान यमुनोत्री हाईवे पर चामी के समीप डामटा में वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। उन्होंने बताया कि हादसे में वाहन चालक सहित तीन लोगों की घटना स्थल पर मृत्यु हो गई।