देहरादून। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहेगा। जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाने और कहीं-कहीं बूंदाबांदी के आसार हैं। 17 अप्रैल के बाद एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल सकता है और प्रदेश भर में बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार अगले तीन दिन पारे में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद मौसम बदलने की संभावना है। आगामी 17 अप्रैल को प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में गरज के साथ बारिश और ओलावृष्टि के आसार बन रहे हैं। इसके साथ ही कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने के साथ तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान है।

More Stories
देहरादून में जाम से मिलेगी निजात? डीएम ने तैयार करने के दिए मास्टर प्लान के निर्देश
नैनीताल में पर्यटन स्वरोजगार और होमस्टे योजनाओं को बढ़ावा, 31 आवेदन स्वीकृत
सरकार ने अनुपूरक बजट में हर वर्ग के कल्याण पर फ़ोकस किया है: महाराज