बागेश्वर। जिले में देर शाम मौसम ने अचानक करवट बदल ली। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में तेज बारिश हो रही है, जबकि निचले इलाकों में बूदाबांदी से जनजीवन प्रभावित हो गया है। मौसम के इस बदले मिजाज ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।कपकोट विकासखंड के ढोक्टी गांव में जमकर ओलावृष्टि हुई जिससे सब्जियों समेत फसल को खासा नुकसान पहुंचा है। ग्रामीणों का कहना है कि लगभग आधे घंटे तक ओले गिरते रहे, जिससे खेतों में पानी भर गया और कई कच्चे मकानों की छतों को भी नुकसान पहुंचा है। मौसम में अचानक आए इस बदलाव ने जहां एक ओर गर्मी से राहत दी है, वहीं दूसरी ओर कृषि पर इसका प्रतिकूल असर देखा जा रहा है।

More Stories
देहरादून में जाम से मिलेगी निजात? डीएम ने तैयार करने के दिए मास्टर प्लान के निर्देश
नैनीताल में पर्यटन स्वरोजगार और होमस्टे योजनाओं को बढ़ावा, 31 आवेदन स्वीकृत
सरकार ने अनुपूरक बजट में हर वर्ग के कल्याण पर फ़ोकस किया है: महाराज