देहरादून। शिक्षा विभाग ने पौड़ी जिले में चार नये उप शिक्षा अधिकारियों की तैनाती कर दी है। राज्य लोक सेवा आयोग से चयनित इन सभी उप शिक्षाधिकारियों को विकासखंड पोखड़ा, नैनीडांडा, कोट और रिखणीखाल में तैनाती दी गई है। मुख्य शिक्षाधिकारी नागेंद्र सिंह बर्तवाल ने बताया कि चार नवनियुक्त उप शिक्षा अधिकारियों की तैनाती होने से दूरस्थ क्षेत्रों में शिक्षा व्यवस्था मजबूत होने के साथ ही विभागीय कार्यों में भी तेजी आएगी।

More Stories
पटना के वीआईपी इलाके में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग, सरकारी कर्मचारी की पत्नी बनी शिकार
मुख्यमंत्री ने प्रतियोगिता की तैयारियों का किया निरीक्षण
गंगोत्री से गंगा सागर तक योग का संदेश, परमार्थ निकेतन में होगा विशेष योग कार्यक्रम