रामनगर। रामनगर कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के ढेला रेंज के कंपार्टमेंट 6 में वन विभाग की गश्ती टीम को एक बाघ का शव मिला,शव को देखते ही टीम ने इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दी,सूचना मिलने के बाद मौके पर कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर राहुल मिश्रा, पार्क वार्डन अमित ग्वासाकोटी और वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉ. दुष्यंत शर्मा पहुंचे,अधिकारियों ने क्षेत्र का निरीक्षण कर पूरे मामले की जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया कि टस्कर हाथी और बाघ के बीच आपसी संघर्ष हुआ था, जिसमें हाथी ने बाघ को कुचलकर मार दिया,अधिकारियों ने पुष्टि की कि मृत बाघिन की उम्र लगभग चार वर्ष थी।

More Stories
मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हाईस्कूल परीक्षा में 15वीं रैंक हासिल करने पर साक्षी को किया सम्मानित
ईरान का नया दांव: अमेरिका से वार्ता के लिए तीन-चरणीय फॉर्मूला पेश