पिथौरागढ़। कैलाश मानसरोवर, आदि कैलाश और ओम पर्वत की यात्रा के लिए प्रशासन और सेना के अधिकारियों की समन्वय बैठक डीएम विनोद गोस्वामी की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान सेना के अधिकारियों ने धार्मिक यात्राओं के संचालन में पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया।
जिला पर्यटन विकास अधिकारी कीर्ति आर्य ने बताया कि कैलाश मानसरोवर यात्रा पर हुई चर्चा के दौरान गौतम पठानिया, ब्रिगेडियर 119 इनफेंट्री बटालियन की ओर से यात्रा के सफलतापूर्वक संचालन के लिए भारतीय सेना की ओर से हर संभव सहयोग देने की बात कही गई है। डीएम ने बताया कि यात्रा के संचालन के लिए आईटीबीपी के अधिकारियों से भी सहयोग और व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा की गई है।

More Stories
मराठी फिल्म ‘गोंधल’ का ट्रेलर रिलीज, सात भाषाओं में दुनियाभर के सिनेमाघरों में देगी दस्तक
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, तीन जगह ध्वस्तीकरण और दो निर्माण सील
भाजपा प्रदेश सह-प्रभारी बांसुरी स्वराज का कोटद्वार एवं सतपुली में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत