चंपावत। जिले के बनबसा में चारा लेने जंगल की ओर गई बनबसा के सुदूरवर्ती मझगांव निवासी एक महिला को गुलदार ने हमला कर मार डाला। सूचना पर पुलिस और वन विभाग टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वन विभाग की टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि महिला पर किस जानवर ने हमला किया है। वन विभाग के अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं।
मझगांव निवासी बिरमा देवी (50) पत्नी उदय चंद पशुओं के लिए चारा लेने अन्य महिलाओं के साथ जंगल गई थीं। सभी महिलाएं कुछ-कुछ दूरी पर चारा काट रही थीं। करीब 11 बजे साथ गईं महिलाओं ने बिरमा देवी के चीखने की आवाज सुनी तो सभी आवाज आने वाली दिशा की ओर शोर मचाते हुए दौड़ीं। महिलाओं ने बिरमा देवी को किसी जंगली जानवर की ओर से घसीटते हुए देखकर हो-हल्ला किया।

More Stories
मराठी फिल्म ‘गोंधल’ का ट्रेलर रिलीज, सात भाषाओं में दुनियाभर के सिनेमाघरों में देगी दस्तक
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, तीन जगह ध्वस्तीकरण और दो निर्माण सील
भाजपा प्रदेश सह-प्रभारी बांसुरी स्वराज का कोटद्वार एवं सतपुली में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत