October 28, 2026

पौड़ी के अदवानी में मनाया आड़ा दिवस

पौड़ी के अदवानी में मनाया  आड़ा दिवस

पौड़ी । वनाग्नि रोकथाम और वन संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वन विभाग ने पौड़ी गढ़वाल के अदवानी क्षेत्र में आड़ा दिवस मनाया। इस दौरान वन विभाग ने अदवानी के 17 गावों में सुरक्षित रूप से आड़े जलाए।
कार्यक्रम में प्रभागीय वन अधिकार, गढ़वाल, स्वप्निल अनिरुद्ध ने ग्रामीणों को जंगलों में आग की रोकथाम की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि ग्रीष्मकाल में आड़ा जलाने के दौरान विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए, क्योंकि बढ़ते तापमान के कारण वनाग्नि की घटनाएं बढ़ सकती हैं। यदि आड़ा जलाने में लापरवाही बरती जाती है, तो इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं।