October 28, 2026

मदरसे को प्रशासन ने नोटिस देकर बंद कराया

अल्मोड़ा । जनपद के भिकियासैंण में जामा मस्जिद के पास अवैध तरीके से चल रहे मदरसे को प्रशासन द्वारा नोटिस देकर बंद करा दिया है, उपजिलाधिकारी भिकियासैंण सीमा विश्वकर्मा ने बताया कि उन्हें अवैध तरीके से चल रहे मदरसे की जानकारी मिली, उन्होंने राजस्व विभाग की टीम और पुलिस की टीम के साथ पहुंचकर मदरसे को सील कर मदरसा संचालक को तीन दिन के भीतर नोटिस का जवाब देने के वैधानिक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा व्यवस्था को पारदर्शी बनाने और धार्मिक शिक्षा के साथ-साथ समान रूप से एनसीईआरटी पाठ्यक्रम का पालन करवाने के उद्देश्य से अवैध तरीके से चल रहे मदरसों पर कार्यवाही कर रही है। उन्होंने कहा कि इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे।