देहरादून। कुमाऊं परिक्षेत्र की नवनियुक्त पुलिस महानिरीक्षक रिधिम अग्रवाल ने कहा कि कुमाऊं मंडल की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए नेपाल और चीन से लगी अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर विशेष सतर्कता बरती जाएगी।
उन्होंने कहा कि कुमाऊं मंडल की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए नशे के कारोबार की रोकथाम समेत सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध घुसपैठ, तस्करी, और आपराधिक गतिविधियों पर भी कड़ी नजर रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि सीमा सुरक्षा को लेकर एक ठोस रणनीति बनाई जा रही है, जिसमें आधुनिक तकनीक और स्थानीय खुफिया नेटवर्क का सहारा लिया जाएगा। रिधिम अग्रवाल ने कहा कि महिला अपराधों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

More Stories
देहरादून के विकास का नया ब्लूप्रिंट, 968 करोड़ के बजट से शहर को मिलेगा आधुनिक स्वरूप
जिला योजना 2026-27 के परिव्यय पर विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित, विकास कार्यों में नवाचार व स्वरोजगार पर विशेष जोर
मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात