देहरादून। समग्र शिक्षा के तहत आगामी 23 मार्च को रोजगार मेला का आयोजन किया जायेगा, जिसमें कई राष्ट्रीय और बहुराष्ट्रीय कंपनियां भागीदारी करेगी। रोजगार मेले में प्रदेश के 5 सौ 59 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में व्यावसायिक शिक्षा ले रहे छात्रों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। अब तक 6 सौ से अधिक छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण करा लिया है। समग्र शिक्षा उत्तराखंड के अपर राज्य परियोजना निदेशक कुलदीप गैरोला ने बताया कि शिक्षा मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत के निर्देश पर विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत पहली बार रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 23 मार्च को देहरादून के हिन्दू नेशनल इण्टर कॉलेज में यह रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा।

More Stories
भाजपा प्रदेश सह-प्रभारी बांसुरी स्वराज का कोटद्वार एवं सतपुली में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
बर्मिंघम में रह रहे प्रवासी उत्तराखण्डवासी खूब झूमे उत्तराखण्ड के लोक गीतों पर
बच्चों को सुरक्षित बचपन और अधिकारों के प्रति किया जागरूक