देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुनीता विलियम्स के धरती पर लौटने पर खुशी व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि
लगभग 9 महीने अंतरिक्ष में बिताने के बाद सुनीता विलियम्स का सफलतापूर्वक पृथ्वी पर लौटना उनके धैर्य, साहस और आत्मविश्वास को परिलक्षित करता है ।
इस उपलब्धि पर हम सभी को गर्व है। उन्होंने कहा कि उनकी यह सफलता विज्ञान और अंतरिक्ष अन्वेषण के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान है। उन्होंने भारतीय मूल की साहसी और बहादुर बेटी को बहुत-बहुत शुभकामनाएँ दी।

More Stories
देहरादून के विकास का नया ब्लूप्रिंट, 968 करोड़ के बजट से शहर को मिलेगा आधुनिक स्वरूप
जिला योजना 2026-27 के परिव्यय पर विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित, विकास कार्यों में नवाचार व स्वरोजगार पर विशेष जोर
मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात