नैनीताल। कुमाऊँ मण्डलायुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में हल्द्वानी में आयोजित रीजनल ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (आरटीए) की बैठक में आगामी 21 जून से हल्द्वानी में सिटी बस चलाने का निर्णय लिया गया है। रावत ने बताया कि कुल 168 किलोमीटर के दायरे में छह रूटों पर सिटी बसें निजी बस ऑपरेटर चलाएंगे और उन्हें बसें खरीदने के लिए तीन माह का समय दिया गया है। शीतकाल में बसों का संचालन सुबह आठ बजे से रात्रि साढ़े आठ बजे तक होगा जबकि ग्रीष्मकाल में सुबह साढ़े छह बजे से बस सेवा संचालित की जाएंगी।सिटी बसों को विशेष पहचान चिह्न दिए जाएंगे और बडे अक्षरों में रूट नम्बर अंकित किया जाएगा जिससे कि इन्हें आसानी से पहचाना जा सकेगा। उन्होंने आगे बताया कि हल्द्वानी से कैंची धाम मन्दिर के लिए नई शटल बसों का शीघ्र संचालन किया जाएगा और इस के लिए कुमायूँ मोटर ओनर्स यूनियन लिमिटेड (केएमओयू) एवं निजी वाहनों को अनुमति प्रदान कर दी गई है।

More Stories
देहरादून के विकास का नया ब्लूप्रिंट, 968 करोड़ के बजट से शहर को मिलेगा आधुनिक स्वरूप
जिला योजना 2026-27 के परिव्यय पर विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित, विकास कार्यों में नवाचार व स्वरोजगार पर विशेष जोर
मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात