देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उनके चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। राज्यपाल ने कहा कि महात्मा गांधी ने सम्पूर्ण विश्व के लिए सत्य और अहिंसा का मार्ग प्रशस्त किया है। उनके आदर्श आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं और विशेषकर युवाओं को उनसे प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को स्मरण करते हुए राज्यपाल ने कहा कि उनकी सादगी और सरलता से परिपूर्ण जीवन शैली हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गांधी जयंती पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि गांधी जी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अहिंसा और मानवता के प्रति करूणा का भाव जागृत करना ही गांधी जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें भी नमन किया। श्री धामी ने कहा कि शास्त्री जी का सादगीपूर्ण और समर्पित जीवन देश की युवापीढ़ी के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सचिवालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित सभी अधिकारियों कर्मचारियों को ‘स्वच्छता ही सेवा‘ शपथ दिलायी।
महात्मा गांधी और शास्त्री को जयन्ती पर किया नमन
logo

More Stories
“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत किया पौधरोपण
एआई और क्वांटम टेक्नोलॉजी के युग में पीआर का दायित्व और बढ़ा: राज्यपाल
मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा के लिए महत्वपूर्ण बैठक आयोजित