देहरादून। दशहरा और विजय दशमी का पर्व प्रदेशभर में आस्था और उल्लास के साथ मनाया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विजयदशमी के अवसर पर कल शाम देहरादून के परेड मैदान में आयोजित दशहरा महोत्सव और रावण दहन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि दशहरा केवल त्योहार नहीं, बल्कि धर्म, सत्य और मर्यादा के महत्व का बोध कराने वाला पर्व है। यह हमें सिखाता है कि अधर्म और अहंकार कितना भी बड़ा क्यों न हो, अंत में उसकी हार निश्चित है। श्री धामी ने जीएसटी से जुड़े केंद्र सरकार के हालिया निर्णय को दीपावली से पहले व्यापारियों और उपभोक्ताओं के लिए तोहफा बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे फैसलों से व्यापारियों को राहत और उपभोक्ताओं को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत और आत्मनिर्भर उत्तराखंड बनाने के लिए राज्य सरकार लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने आह्वान किया कि सभी लोग एकजुट होकर प्रधानमंत्री के सपनों को साकार करने में योगदान दें, ताकि आने वाले वर्षों में उत्तराखंड पूरे देश और विश्व के लिए आदर्श राज्य बन सके।
प्रदेशभर में धूमधाम से मनाया गया दशहरा
logo

More Stories
यमकेश्वर विधानसभा अंतर्गत थलनदी में वृहत रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित हुआ
प्रेमनगर क्षेत्र में आबकारी विभाग की छापेमारी, 19 पेटी शराब बरामद
मानसून में बढ़ा ‘स्वाइन फ्लू’ का खतरा, IMA ने जारी की एडवाइजरी; बिना सलाह दवा न लेने की अपील