देहरादून। विजयदशमी के अवसर पर आज बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि घोषित कर दी गई है। बदरीनाथ धाम के कपाट 25 नवंबर को शीतकाल के लिए दोपहर दो बजकर 56 मिनट पर बंद होंगे। 21 नवंबर से पंच पूजाएं शुरू होंगी। वहीं द्वितीय केदार भगवान मध्यमहेश्वर के कपाट 18 नवंबर को बन्द किए जाएंगे। वहीं उत्तरकाशी जिले में स्थित यमुनोत्री धाम के कपाट भैया दूज पर शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। दशहरा पर्व पर मां यमुना के शीतकालीन प्रवास खरसाली गांव में स्थित यमुना मंदिर में हुई बैठक में यमुनोत्री धाम के कपाट बंद करने की तिथि का मुहुर्त निकाला गया। मुहुर्त के अनुसार 23 अक्टूबर को विधि-विधान से 12 बजकर 30 मिनट पर धाम के कपाट बंद कर दिए जाएंगे। वहीं गंगोत्री धाम के कपाट 22 अक्तूबर को अन्नकूट पर्व पर अभिजीत मूहूर्त में सुबह 11 बजकर 36 मिनट पर विधिविधान के साथ शीतकाल के लिए बंद कियेे जाएंगे।
बद्रीनाथ के कपाट 25 नवम्बर को होंगे बन्द

More Stories
‘जय हिंद जय सिंध’ का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले उत्तराखण्ड सब एरिया के डिप्टी जीओसी
यूएसडीएमए में टेबल टाॅप एक्सरसाइज का आयोजन, 02 जुलाई को सभी 13 जनपदों में होगी माॅक ड्रिल