देहरादून। चम्पावत जिले के एपीजे अब्दुल कलाम इंजीनियरिंग काॅलेज के निर्माणाधीन गर्ल्स हॉस्टल के सेप्टिक टैंक की शटरिंग खोलकर उतरे कार्यदायी संस्था के साइट इंजीनियर और कारपेंटर की टैंक में गैस लगने से मौत हो गई। दोनों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को मोर्चरी में रखवाने के साथ ही उनके परिजनों को सूचना दे दी है। जानकारी के अनुसार कॉलेज के निर्माणाधीन गर्ल्स हाॅस्टल के सेप्टिक टैंक में कार्यदायी संस्था रामपुर की अग्रवाल कंस्ट्रक्शन कंपनी के साइट इंजीनियर मूल निवासी ग्राम चगेटी, तहसील भनोली निवासी और हाल निवासी घसियारामंडी शिवराज चौहान (28) पुत्र प्रेम सिंह और नौगवां बीसलपुर, पीलीभीत (यूपी) निवासी हसन (24) पुत्र तौकीर रजा के सेप्टिक टैंक में चेकिंग करने उतरे इसी दौरान वह गैस के चलते हो गए। सूचना पर पुलिस ने दोनों को टैंक से निकालकर अस्पताल पहुँचा जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
इंजीनियर और कारपेंटर की टैंक में गैस लगने से मौत
logo

More Stories
शिक्षा विभाग में पदोन्नत हुए चार अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
जनगणना 2026 की तैयारियों की जिलाधिकारी ने की विस्तृत समीक्षा, 25 अप्रैल से प्रारंभ होगा प्रथम चरण
प्रसिद्ध उद्योगपति तथा बीकेटीसी वरिष्ठ सदस्य महेन्द्र शर्मा ने मंदिर समिति को ₹1.01 करोड़ का दान दिया