देहरादून। दिल्ली-यमुनोत्री राजमार्ग पर तेज रफ्तार बाइकों में टक्कर, तीन युवकों की मौत दो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। यमुनोत्री हाईवे पर बंशीपुर के पास दो बाइकों में आमने-सामने की टक्कर हो गई। दुर्घटना में लंबरपुर बरोटीवाला निवासी वेदांश (20), आसन पुल वार्ड नंबर आठ निवासी धोनी कश्यप (20) और हरबर्टपुर के विवेक विहार निवासी रमनदीप (17) की मौत हो गई। दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। इनका उपचार चल रहा है। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।
तेज रफ्तार बाइकों में टक्कर, दो गंभीर रूप से घायल
logo

More Stories
प्रकृति की मौलिकता और जैव विविधता को संरक्षित रखते हुए विकसित होगा शिवालिक इको पार्क
‘द अल्टीमेट उत्तराखंड एमटीबी चैलेंज’ का 26 नवंबर को होगा भव्य समापन
बच्चों की जान से खिलवाड़! स्कूल बसों में सुरक्षा नियमों की खुली पोल, 375 वाहनों की जांच में 142 के चालान