देहरादून। पिथौरागढ़ के नव-निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद आज भाजपा के जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री आवास, देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद जैसे एक साधारण कार्यकर्ता एवं बूथ अध्यक्ष को जिला पंचायत अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण दायित्व से सम्मानित करने हेतु मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री के समक्ष पिथौरागढ़ जनपद की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई। विशेष रूप से हाल की भारी बारिश से क्षतिग्रस्त एवं बंद सड़कों की स्थिति, आपदा से हुई क्षति तथा विकास कार्यों की प्रगति पर विचार-विमर्श किया गया।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने ₹108.84 करोड़ की 15 विकास योजनाओं का किया शिलान्यास
‘न कहना सीखें और 1098 पर कॉल करें’—बालिकाओं को बाल सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
कोटद्वार के बालागंज-लूथापुर में 2.47 किमी सड़क निर्माण का शिलान्यास