देहरादून। आज लोकपर्व घी संक्रांति (घ्यू त्यार) त्योहार मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को पारंपरिक लोकपर्व घी संक्रांति (घ्यू त्यार) की शुभकामनाएं एवं बधाई दी। श्री धामी ने कहा कि हमारे लोकपर्व न केवल हमारी समृद्ध संस्कृति और विरासत के प्रतीक हैं, बल्कि पीढ़ियों को जोड़ने वाली अमूल्य धरोहर भी हैं। गौरतलब है कि घी-त्यार बीजों के नई फसलों में बालियों के रूप में फलीभूत हो जाने-लहलहाने पर उत्साहपूर्वक मनाया जाने वाला एक लोक पर्व है। इस पर्व तक पहाड़ों में अखरोट, सेब, माल्टा, नारंगी आदि फलों के साथ ही ककड़ी (खीरा), लौकी आदि सब्जियां तैयार होने लगती हैं। अखरोट की नई फसल के फलों को भी इसी दिन से खाना शुरू करने की परंपरा है। वही इस दिन गाय के घी को प्रसाद स्वरुप सिर पर रखा जाता है और छोटे बच्चों की तालू (सिर के मध्य) में भी मला जाता है। माना जाता है कि भोजन के साथ ही सिर पर घी मलने से बच्चे शरीर के साथ ही मस्तिष्क भी मजबूत बनता है।

More Stories
मुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक जौलजीबी मेले का किया शुभारंभ, पिथौरागढ़ को दी 102.72 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात
छठ पूजा को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, 15 और 16 नवंबर को कई रूट रहेंगे डायवर्ट, पार्किंग की भी व्यवस्था
“विधायक और मंत्री बाद में हूं, सबसे पहले आपकी बेटी हूं” – रेखा आर्या