ऋषिकेश। नदी पार करते समय चंद्रभागा नदी के तेज बहाव में आकर एक दंपति बह गया। सूचना पर राहत एवं बचाव दल ने खोजी अभियान चलाया गया, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल पाया। जानकारी का अनुसार गत दिवस शाम करीब 7 बजे, चंद्रेर नगर के रहने वाले पिंटू (26) और उनकी पत्नी लक्ष्मी (25) मायाकुंड से चंद्रभागा नदी पार करने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन नदी का तेज बहाव दंपति समझने में नाकाम रहा और दोनों असंतुलित होकर पानी की लहरों में समा गए। हादसे की खबर मिलते ही जल पुलिस और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) ने तुरंत खोजबीन शुरू की। शनिवार सुबह फिर से सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। टीमें दिन-रात दंपति की तलाश में जुटी हैं, लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली। चंद्रभागा नदी, जो गंगा की सहायक नदी है, अपने शांत स्वरूप के लिए जानी जाती है। लेकिन बारिश के मौसम में इसका बहाव इतना तेज हो जाता है।

More Stories
शिक्षा विभाग में पदोन्नत हुए चार अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
जनगणना 2026 की तैयारियों की जिलाधिकारी ने की विस्तृत समीक्षा, 25 अप्रैल से प्रारंभ होगा प्रथम चरण
प्रसिद्ध उद्योगपति तथा बीकेटीसी वरिष्ठ सदस्य महेन्द्र शर्मा ने मंदिर समिति को ₹1.01 करोड़ का दान दिया