चम्पावत। जिले में एक महिला शारदा नदी की चपेट में आने से बह गई। सूचना पर बचावकर्मियों ने महिला की तलाश की लेकिन नदी के उफान पर होने पर राहत एवं बचाव कर्मचारियों को कोई सफलता नहीं मिल पाई। लापता महिला की पहचान खेतखेड़ा की देवकी देवी (45) के रूप में की गई । बताया जा रहा है कि वह बकरी चराने के दौरान शारदा के तेज बहाव में बह गयी । घटना की जानकारी मिलते ही उप-जिलाधिकारी टनकपुर श्री आकाश जोशी घटनास्थल पर पहुंचे और स्वयं रेस्क्यू अभियान का नेतृत्व संभाला। महिला की खोज के लिए SDRF, NDRF, राजस्व विभाग एवं पुलिस की संयुक्त टीमें लगाई गई हैं । प्रशासन पूरी मुस्तैद व तत्परता से तलाशी अभियान चला रहा है। जिला प्रशासन ने आमजन से भारी वर्षा के दौरान नदी-नालों के पास न जाने और सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने ₹108.84 करोड़ की 15 विकास योजनाओं का किया शिलान्यास
‘न कहना सीखें और 1098 पर कॉल करें’—बालिकाओं को बाल सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
कोटद्वार के बालागंज-लूथापुर में 2.47 किमी सड़क निर्माण का शिलान्यास