पिथौरागढ़। पांच साल के बाद शुरू हो रही कैलाश मानसरोवर यात्रा के पहले दल ने आज आदि कैलाश के भी दर्शन किए। इस दौरान यात्रियों ने आदि कैलाश के दर्शन कर पूजा अर्चना की और भगवान भोले का आशीर्वाद लिया। यह मानसरोवर यात्रा के इतिहास का पहला मौका है जब मानसरोवर जाने वाले किसी भी यात्री दल ने भारत में स्थित आदि कैलाश के भी दर्शन किए हैं। पिथौरागढ़ के जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी ने बताया कि आदि कैलाश तक सड़क बनने के बाद यह संभव हो पाया है कि मानसरोवर यात्रियों ने आदि कैलाश के भी दर्शन किए। उन्होंने बताया कि आदि कैलाश के दर्शनों के बाद कैलाश मानसरोवर यात्रा का पहला दल नाभीढांग रवाना ही गया है, जहां वह ओम पर्वत के दर्शनों के साथ ही दो दिन रहेगा, इसके बाद चीन में प्रवेश कर जाएगा।

More Stories
पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं
किशोरों की मानसिक सेहत पर बढ़ रहा चिंता का असर, जानें लक्षण और बचाव के उपाय
मुख्यमंत्री ने बाल वैज्ञानिकों से किया संवाद, उनकी जिज्ञासाओं के दिए उत्तर