सतपुली। पौड़ी जिले के द्वारीखाल ब्लॉक के ग्राम पंचायत जवाड़ के हलसी गांव में गुलदार के हमले में एक महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार आज देर शाम 34 वर्षीय लता देवी पत्नी जयवीर सिंह अपने घर के पास ही खेत में बकरियां चरा रही थीं। इसी दौरान पहले से ही घात लगाकर बैठे गुलदार अचानक हमला कर दिया। महिला की चीखने की आवाज सुनकर परिजन घटनास्थल की ओर दौड़े, लेकिन जब तक महिला की मौत हो चुकी थी। गुलदार आवक से, बिस्ताना, कांडाखाल, बनाली, पल्ला, बिरमोली, बड़ेथ, सुंडल, उडियारी, दीवा सहित आसपास के कई गांवों में भय का माहौल बना हुआ है।डीएफओ आकाश गंगवार ने बताया कि वनकर्मियों की टीम मौके पर भेज दी गई है और वह स्वयं घटना का जायजा लेने गांव पहुंचेंगे। सुरक्षा के मद्देनजर क्षेत्र में वनकर्मियों की तैनाती की जा रही है
सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत

More Stories
रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंची उत्तराखण्ड की टीम
मुख्यमंत्री ने खटीमा में सुनी जनसमस्याएं
सीएम धामी ने टनकपुर में ₹319 करोड़ की 20 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास