खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा भ्रमण के दूसरे दिन आज कैंप कार्यालय लोहियाहेड व हेलीपैड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने जनसमस्याएं सुनते हुए समस्याओं का समाधान करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इसके उपरांत मुख्यमंत्री ग्राम भगचुरी पहुंचे, जहां पर उन्होंने स्व. मलकीत सिंह राणा के निधन एवं श्री वीरेंद्र मौर्य की माता स्व. सुन्दरी देवी के निधन पर उनके आवास में पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए दिवंगतों की आत्माओं की शान्ति की कामना की।
मुख्यमंत्री ने खटीमा में सुनी जनसमस्याएं

More Stories
जीबी पंत इंजीनियरिंग कॉलेज में सड़क सुरक्षा एवं प्राथमिक उपचार पर कार्यशाला आयोजित
मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी
नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान