देहरादून। देहरादून पहुंचे श्रीलंकाई अफसरों के 40 सदस्यीय दल ने मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ आयोजित एक वर्कशॉप में हिस्सा लिया। इस दौरान टीम ने आधुनिक डिजिटल तकनीकी के माध्यम से प्राधिकरण में किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। वर्कशॉप में एमडीडीए के विषय विशेषज्ञों ने फील्ड में राज्य सरकार की विकास योजनाओं को सफल बनाने में आधुनिक तकनीक और डिजिटल प्लेटफॉर्म के किये जा रहे सफल इस्तेमाल पर भी सदस्यों को प्रस्तुतीकरण के माध्यम से जानकारी साझा की। इस दौरान मास्टर प्लानिंग, डिजिटल मैपिंग, कम्प्यूटराइज्ड ई सर्विसेस के साथ-साथ आने वाले एआई के दौर में कैसे प्राधिकरण इसका जनहित से जुड़ी योजनाओं में इस्तेमाल करेगा इस पर भी विस्तार से स्क्रीन पर प्रस्तुतीकरण के माध्यम से एक्सपर्ट टीम से जानकारी हासिल की।

More Stories
18 साल बाद बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अक्षय कुमार और सैफ अली खान, ‘हैवान’ की रिलीज डेट का हुआ एलान
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा एक्शन, तीन स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई
केंद्रीय स्वास्थ्य और मुख्यमंत्री ने की गायत्री परिवार की अधिष्ठात्री से मुलाकात