नैनीताल। नैनीताल राजभवन में एक दिवसीय विशेष चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में शिविर में बीडी पांडे जिला चिकित्सालय से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने राजभवन के अधिकारियों, कर्मचारियों सहित लगभग 172 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान राज्यपाल सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने शिविर का निरीक्षण कर चिकित्सकों से स्वास्थ्य परीक्षण की प्रक्रिया और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। राज्यपाल ने कहा कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता अच्छे जीवन की नींव है और राजभवन परिवार का उत्तम स्वास्थ्य उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने शिविर में सेवाएं देने वाले चिकित्सकों व चिकित्सा कर्मियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे लाभकारी बताया।

More Stories
18 साल बाद बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अक्षय कुमार और सैफ अली खान, ‘हैवान’ की रिलीज डेट का हुआ एलान
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा एक्शन, तीन स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई
केंद्रीय स्वास्थ्य और मुख्यमंत्री ने की गायत्री परिवार की अधिष्ठात्री से मुलाकात