देहरादून। प्रदेश में सांस्कृतिक दलों के पंजीकरण प्रक्रिया के पहले दिन देहरादून के कालसी ब्लाक के 24 सांस्कृतिक दल ने हिस्सा लिया। गढ़वाल मंडल के सभी जिलों का ऑडिशन सूचना भवन देहरादून में हो रहा है, जो 20 मई तक चलेगा। कुमांऊ मंडल के अंतर्गत आने वाले जिलों का ऑडिशन एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी में 26 मई से शुरू होंगे जो 30 मई तक चलेंगे। सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने बताया कि सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग की ओर से राज्य सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों एवं योजनाओं का विभागीय गीत नाट्य योजना के तहत पंजीकृत सांस्कृतिक दलों के माध्यम से प्रचार प्रसार किया जाता है। इसके तहत गढ़वाल मंडल और कुमाऊं मंडल में पंजीकरण आयोजित किये जा रहे हैं।

More Stories
गैरसैंण विधानसभा सत्र कुछ ही घंटों में स्थगित करना जनता के पैसे की बर्बादी: गणेश गोदियाल
आपदा प्रभावित क्षेत्र मसंदावाला के लिए जारी हुए 43 लाख, ग्रामीणों ने जताया मंत्री गणेश जोशी का आभार
देहरादून में जाम से मिलेगी निजात? डीएम ने तैयार करने के दिए मास्टर प्लान के निर्देश