रुद्रप्रयाग। श्री केदारनाथ धाम यात्रा में विगत दो-तीन दिन से घोड़ा-खच्चरों में बढ़ रहे संक्रमण के चलते घोड़ा-खच्चरों का संचालन बंद कर दिया गया है। अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत ने बताया घोड़े – खच्चरों में बढ़ते संक्रमण के चलते केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग में फिलहाल उनका संचालन बंद कर दिया गया है। ऐसे में जिला पंचायत एवं जिला प्रशासन द्वारा तीर्थ यात्रियों की सुविधा के लिए प्रतिदिन 800 से 1000 श्रद्धालुओं के लिए पंजीकृत डंडी-कंडी की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है, ताकि वृद्ध और असमर्थ तीर्थ यात्रियों को यात्रा करने में कठिनाइयां उत्पन्न न हों उन्होंने बताया कि केदारनाथ में गौरीकुंड से आवश्यक खाद्य सामग्री सहित अन्य आवश्यक सामग्री के लिए 1000 डंडी एवं कंडी मजदूरों के माध्यम से पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।

More Stories
गैरसैंण विधानसभा सत्र कुछ ही घंटों में स्थगित करना जनता के पैसे की बर्बादी: गणेश गोदियाल
आपदा प्रभावित क्षेत्र मसंदावाला के लिए जारी हुए 43 लाख, ग्रामीणों ने जताया मंत्री गणेश जोशी का आभार
देहरादून में जाम से मिलेगी निजात? डीएम ने तैयार करने के दिए मास्टर प्लान के निर्देश