गोपेश्वर। जोशीमठ जल विद्युत परियोजना एनटीपीसी में काम पर लगा एक ट्रक अनियंत्रित होकर धौली नदी में जा गिरा हादसे में ट्रक चालक उस्मान फैजी(45), निवासी झारखंड लापता हो गया है । सूचना पर मौके पर पहुंची एसडीआरएफ और गढ़वाल स्काउट की टीम लापता चालक की खोजबीन में जुटी हुई है।जानकारी के अनुसार एक ट्रक चालक सुबह करीब 3 बजे मलबा को डंपिंग जोन में डाल रहा था । इसी दौरान चालक ट्रक से नियंत्रण खो बैठा और चालक समेत ट्रक नदी में जा गिरा। हादसे की जानकारी मिलते ही लोग मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव दल ने अभियान चलाया लेकिन चालक का पता नहीं चल पाया।

More Stories
सेवा, सुशासन एवं समर्पण के साथ जनहित में कार्य कर रही धामी सरकार- गणेश जोशी
मुख्यमंत्री के निर्देशन में सेवा, सुशासन और समर्पण का महाअभियान शुरू, योजनाओं का लाभ पहुंचेगा अंतिम व्यक्ति तक
राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने देहरादून जनपद को ₹219.29 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की दी सौगात