बागेश्वर । मुख्य वन संरक्षक सुशांत सिंह पटनायक ने जिले का भ्रमण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
मुख्य वन संरक्षक सुशांत सिंह पटनायक ने अपने बागेश्वर दौरे के दौरान कौसानी, बैजनाथ, हरिद्वारछीना और कठायतबाड़ा क्रू स्टेशन का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने मास्टर कंट्रोल रूम छतीना और मॉडल क्रू सेंटर जौलकांडे का भी जायजा लिया। उन्होंने कहा कि, जन सहभागिता से जंगलों की आग पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है। हम ग्राम पंचायत स्तर पर लोगों को जोड़कर एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाएंगे, जिससे आग की सूचना समय रहते मिल सके और तुरंत कार्रवाई हो। पटनायक ने वन विभाग अधिकारियों और वन वॉचरों के साथ बैठक कर रणनीतियों पर चर्चा की। उन्होंने महिला मंगल दलों और नव युवक मंगल दलों को भी आग से बचाव अभियान में शामिल करने के निर्देश दिए।
हालांकि उन्होंने स्टाफ की कमी को स्वीकारा, लेकिन उपलब्ध संसाधनों के अधिकतम उपयोग पर बल दिया। उन्होंने बागेश्वर वन प्रभाग की तैयारियों पर संतोष भी जताया। जंगलों को आग से बचाने के इस सामूहिक प्रयास में अब स्थानीय लोगों की भूमिका भी अहम होगी।

More Stories
बदलते मौसम में बुखार को न लें हल्के में, मलेरिया का हो सकता है संकेत
किशोर संप्रेषण गृह का जिलाधिकारी ने किया विस्तृत निरीक्षण, व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण एवं सुधार के दिए निर्देश
विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां तेज, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक