October 28, 2026

देहरादून जौलीग्रांट एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

देहरादून। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद देहरादून जौलीग्रांट एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। हवाई अड्डा पर सीआईएसएफ के साथ ही अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने सुरक्षा व्यवस्था को कड़ी कर दिया है। साथ ही पुलिस ने हवाई अड्डा पर गश्त बढ़ा दी है। जौलीग्रांट के चैकी इंचार्ज सुमित चैधरी ने बताया कि एयरपोर्ट की कड़ी निगरानी की जा रही है और पुलिस रात में एयरपोर्ट पर गश्त कर रही है। एयरपोर्ट के निदेशक प्रभाकर मिश्रा के अनुसार एयरपोर्ट के अंदर और बाहर सुरक्षा एजेंसियों का सख्त पहरा होता है। उन्होंने बताया कि अभी अतिरिक्त सुरक्षा के कोई आदेश नहीं मिले हैं, लेकिन एयरपोर्ट पर तमाम सुरक्षा एजेंसियां मुस्तैदी से काम कर रही हैं।