देहरादून। ऋषिकेश में चारधाम यात्रियों के लिए ट्रांजिट कैंप परिसर में संचालित हाईटेक रजिस्ट्रेशन सेंटर आज से शुरू हो गया। यह केंद्र 24 घंटे सेवा देगा। पंजीकरण केंद्र में कुल 30 पंजीकरण काउंटर संचालित होंगे। साथ ही यात्रियों को सहायता देने के लिए केंद्र पर 80 प्रशिक्षित यात्रा मित्र तैनात रहेंगे। ट्रांजिट कैंप में प्रतीक्षालय, सुलभ शौचालय, दिव्यांगजनों के लिए लिफ्ट, सात्विक भोजन युक्त फूड कोर्ट, वाटर कूलर, सीसीटीवी कैमरे, फायर स्टेशन और 24 घंटे मेडिकल सहायता की व्यवस्थाएं की गई हैं। रजिस्ट्रेशन प्रणाली को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने के लिए एनआईसी को रजिस्ट्रेशन मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

More Stories
बदलते मौसम में बुखार को न लें हल्के में, मलेरिया का हो सकता है संकेत
किशोर संप्रेषण गृह का जिलाधिकारी ने किया विस्तृत निरीक्षण, व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण एवं सुधार के दिए निर्देश
विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां तेज, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक