बागेश्वर। बागेश्वर में महिलाओं के अधिकारों को लेकर एक महत्वपूर्ण विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं को घरेलू हिंसा से सुरक्षा और कानूनी मदद के प्रावधानों के बारे में जानकारी दी गई। यह शिविर विधिक सेवा प्राधिकरण और बाल विकास विभाग की ओर से आयोजित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारियों ने भी भाग लिया और महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
विकास भवन सभागार में महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विधिक साक्षरता और जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
सिविल जज सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण जयेंद्र सिंह ने कहा कि, इस शिविर के माध्यम से महिलाओं को घरेलू हिंसा से सुरक्षा, उनके अधिकारों और विधिक सहायता के उपलब्ध प्रावधानों की जानकारी दी है। हमारा प्रयास है कि हर जरूरतमंद महिला तक न्याय की पहुंच सुनिश्चित हो। शिविर में घरेलू हिंसा अधिनियम के तहत महिलाओं को मिलने वाली सहायता, आश्रय, परामर्श और कानूनी सहायता के बारे में बताया गया। बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ मंजू लता यादव ने कहा कि, घरेलू हिंसा को लेकर विभाग लगातार कार्य कर रहा है। महिलाओं को कानून की अधिक जानकारी के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया है।उन्होंने कहा कि, महिलाएं अपने अधिकारों को जानें और घरेलू हिंसा के विरुद्ध आवाज उठाएं, इसी उद्देश्य से हम कार्यशालाएं कर रहे हैं। विभाग की यह सतत प्रक्रिया है और आगे भी इसे जारी रखा जाएगा।

More Stories
18 साल बाद बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अक्षय कुमार और सैफ अली खान, ‘हैवान’ की रिलीज डेट का हुआ एलान
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा एक्शन, तीन स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई
केंद्रीय स्वास्थ्य और मुख्यमंत्री ने की गायत्री परिवार की अधिष्ठात्री से मुलाकात