नई टिहरी। नई टिहरी के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की छात्रा कनक लता 500 में से 495 अंक प्राप्त कर हाई स्कूल परीक्षा में प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल करके स्कूल के साथ साथ जिले के नाम किया रोशन। कनक लता के दूसरे स्थान पर प्रदेश में हासिल करने पर शिक्षकों और परिवारजनों में खुशी जाहिर व्यक्त करते हुए मिष्ठान वितरण किया। विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नई टिहरी की छात्रा ने हाईस्कूल में प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त कर स्कूल के साथ मां बाप का नाम भी रोशन किया है। छात्रा कनक लता बिष्ट ने कहा की मेहनत करने से सब हासिल किया जा सकता है ।छात्रा कनक लता बिष्ट ने हाई स्कूल में प्रदेश वरीयता सूची में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। कनक लता ने कहा की कड़ी मेहनत की बदौलत यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने अपने गुरुजनों एवं माता पिता को इसका श्रेय देते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन से ही उन्हें यह मुकाम हासिल हुआ है ।

More Stories
गैरसैंण विधानसभा सत्र कुछ ही घंटों में स्थगित करना जनता के पैसे की बर्बादी: गणेश गोदियाल
आपदा प्रभावित क्षेत्र मसंदावाला के लिए जारी हुए 43 लाख, ग्रामीणों ने जताया मंत्री गणेश जोशी का आभार
देहरादून में जाम से मिलेगी निजात? डीएम ने तैयार करने के दिए मास्टर प्लान के निर्देश