देहरादून। 30 अप्रैल से शुरू हो रही चारधामी की यात्रा की तैयारियां जोर- शोर से चल रही है। इस वर्ष चारधाम यात्रा ‘‘हरित चारधाम‘‘ यात्रा की थीम पर संचालित की जाएगी। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘‘फिट इंडिया‘‘ और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ‘‘फिट उत्तराखंड‘‘ की अपील के अनुसार भोजन में तेल, नमक और चीनी का प्रयोग कम करने का प्रयास किया जाएगा। वहीं यात्रियों की सुरक्षा के लिए कड़े प्रंबध किये गये हैं। चारधाम यात्रा मार्गों पर यात्रा प्रबंधन के लिए छह हजार पुलिस कर्मियों के साथ ही 17 कंपनी पीएसी की तैनाती की जाएगी। पूरे यात्रा मार्गों पर दो हजार सीसी टीवी कैमरे लगाये जाएंगे। इसके साथ ही 14 ड्रोन से यात्रा की निगरानी की जाएगी। यात्रियों को आनलाइन धोखाधड़ी और गलत जानकारी से बचाने के लिए साइबर सेल और सोशल मीडिया सेल भी बनाया गया है।
हरित चारधाम‘‘ यात्रा की थीम पर संचालित होगी यात्रा

More Stories
गैरसैंण विधानसभा सत्र कुछ ही घंटों में स्थगित करना जनता के पैसे की बर्बादी: गणेश गोदियाल
आपदा प्रभावित क्षेत्र मसंदावाला के लिए जारी हुए 43 लाख, ग्रामीणों ने जताया मंत्री गणेश जोशी का आभार
देहरादून में जाम से मिलेगी निजात? डीएम ने तैयार करने के दिए मास्टर प्लान के निर्देश