October 28, 2026

ग्रामीणों की समस्याएं सुनी

नई टिहरी। अपर सचिव उत्तराखंड शासन विजय कुमार जोगदण्डे ने चम्बा विकास खंड के पलास और आराकोट ग्राम पंचायतों का निरीक्षण कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गई तथा ग्रामीणों को केन्द्र एवं राज्य सरकार की संचालित योजनाओं के सम्बन्ध में जानकारी प्रदान की। उन्होंने ग्रामीणों को केंद्र एवं राज्य पोषित योजनाओं के लाभ उठाने की बात कही । उन्होंने कहा कि इन योजनाओं से लाभ लेने में अगर कठिनाइयां आ रही है तो इसके लिए सम्बन्धित अधिकारीयों से सम्पर्क कर सकते हैं और अपने सुझाव भी दे सकते हैं।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए की समय-समय पर क्षेत्रों का भ्रमण किया जाए तथा ग्रामीणों की समस्या सुनी जाए और निस्तारण किया जाए।