देहरादून। उत्तराखण्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ सिंचाई विभाग द्वारा जो मांग पत्र प्रस्तुत किया गया है उन सभी न्यायोचित समस्याओं पर गंभीरता से विचार कर समाधान करने का प्रयास किया जायेगा। उक्त बात प्रदेश के सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने यमुनाकालोनी स्थित अधिकारी क्लब में उत्तराखण्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ सिंचाई विभाग के त्रयोदश महाधिवेशन-2025 के समापन अवसर पर संघ के सभी सदस्यों एवं पदाधिकारियो ंको महाधिवेशन के अनुशासित, भव्य एवं सफल आयोजन हेत ुअपनी बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कही।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि अपने अपने संबोधन में उन्होंने कहाकि हमारा सौभाग्य है कि सिंचाई विभाग के पास अपने पूर्ववर्ती तत्कालीन संयुक्त उत्तरप्रदेश के गौरवशाली अभियान्त्रिकी इतिहास की उपल्बिधयाँ तथा विशेष ज्ञता उपलब्ध है। सिंचाई विभाग द्वारा स्वतन्त्रता प्राप्ति के पूर्व मे ंही गंगा-यमुना के दो आभ में बडी-बडी सिंचाई परियोजनाओं का निर्माण व वकास किया गया।

More Stories
धामी सरकार की बड़ी सौगात, मात्र 3 लाख रुपये में मिलेगा आधुनिक फ्लैट
4098 बालिकाओं को मिले 19.23 करोड़- रेखा आर्या
निर्जला एकादशी पर हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी